भारत-म्यांमार समन्वित गश्त (IMCOR)-2016

प्रश्न-हाल ही में भारत-म्यांमार समन्वित गश्त (IMCOR) का चौथा संस्करण कहां संपन्न हुआ?
(a)अंडमान सागर में
(b)बंगाल की खाड़ी में
(c)अरब सागर में
(d)हिंद महासागर में
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 13 से 16 फरवरी, 2016 तक ‘भारत-म्यांमार समन्वित गश्त’ (IMCOR) का चौथा संस्करण अंडमान सागर में अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक सीमा रेखा (IMOL) के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
  • ज्ञातव्य है कि भारत और म्यांमार के बीच जारी रक्षा संबंधों के तहत दोनों देशों की नौसेनाएं वर्ष 2013 से सामुद्रिक सीमा के साथ समन्वित गश्त लगाती आ रही हैं।
  • इस समन्वित गश्त में भारतीय नौसेना के पोत सरयू और बितरा ने म्यांमार की नौसेना के पोत आंग जेया औेर एफएसी 563 के साथ भाग लिया।
  • चौथे आईएमसीओआर के समापन समारोह के दौरान भारत और म्यांमार के बीच आईएमसीओआर के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) पर भी हस्ताक्षर किए गए।
  • उल्लेखनीय है कि म्यांमार वह तीसरा देश है जिसके साथ भारत ने सामुद्रिक समन्वित गश्त के लिए औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और यह दोनों देशों के बीच बढ़ते नौसैनिक संपर्कों में भी परिलक्षित है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46081
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=136531