प्रश्न – 2 जून, 2026 को भारत-म्यांमार के बीच मादक पदार्थों पर नियंत्रण में सहयोग के लिए 8वीं द्विपक्षीय बैठक-2026 कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) गोवा
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 जून,2026 को भारत – म्यांमार के बीच मादक पदार्थों पर नियंत्रण में सहयोग के लिए आठवीं द्विपक्षीय बैठक-2026 नई दिल्ली में आयोजित हुई
- इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो – एनसीबी के महानिदेशक अनुराग गर्ग ने किया
- जबकि म्यांमा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण समिति के संयुक्त सचिव थान्ट ल्विन माउंग ने किया।
- इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्र में विकसित हो रहे मादक पदार्थों की तस्करी के परिदृश्य की समीक्षा की और खुफिया जानकारी साझा करने, समन्वित अभियानों, डार्कनेट के माध्यम से तस्करी और अवैध अफीम की खेती में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
- विचार-विमर्श में दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी और सुनियोजित अपराध के खिलाफ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…