प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) रायपुर स्थित डुअल-पोलराइज़्ड C-बैंड डॉपलर वेदर रडार छत्तीसगढ़ का पहला आईएमडी रडार है तथा यह 250 किमी के दायरे में मौसम प्रणालियों का विश्लेषण कर सकता है।
(b) मंगलूरु में स्थापित C-बैंड रडार कर्नाटक का पहला आईएमडी रडार नहीं है, क्योंकि इससे पहले बेंगलुरु में C-बैंड रडार पहले से कार्यरत था।
(c) आईएमडी का नया मौसम विज्ञान संग्रहालय मौसम भवन परिसर में स्थापित है, जिसमें 150 वर्षों की मौसम सेवाओं की विरासत को प्रदर्शित किया गया है।
(d) आईएमडी द्वारा रायपुर और मंगलूरु में स्थापित दोनों C-बैंड रडार ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत पूर्णतया स्वदेशी तकनीक से विकसित किए गए हैं।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 नवंबर, 2025 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तीन महत्त्वपूर्ण पहलों का उद्घाटन किया।
- इन तीन महत्त्वपूर्ण पहलों में रायपुर और मंगलूरु में दो अत्याधुनिक C-बैंड डॉपलर वेदर रडार, मौसम भवन परिसर में स्थापित 771 kWp सौर ऊर्जा प्रणाली, तथा छात्रों एवं युवाओं को समर्पित नया मौसम विज्ञान संग्रहालय शामिल हैं।
- रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थापित डुअल-पोलराइज़्ड C-बैंड डॉपलर वेदर रडार छत्तीसगढ़ का पहला आईएमडी रडार है।
- यह 250 किलोमीटर के दायरे में मानसूनी प्रणालियों, आंधी-तूफान, बिजली, ओलावृष्टि और भारी वर्षा का सूक्ष्म स्तर पर विश्लेषण करने में सक्षम है।
- इसका डेटा कवरेज छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड और पूर्वी यूपी के दक्षिणी भागों तक विस्तृत है।
- इसी प्रकार, मंगलूरु स्थित दूसरा C-बैंड रडार कर्नाटक का पहला आईएमडी रडार है, जो अरब सागर, कोंकण तट, गोवा, लक्षद्वीप और दक्षिण-पश्चिमी तटीय क्षेत्रों की मौसम निगरानी को नई गति देगा।
- यह तटीय आपदा प्रबंधन, विशेषकर चक्रवातों और अल्पकालिक मौसम पूर्वानुमान (Nowcasting) के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
- दोनों रडार ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत पूर्णतः स्वदेशी तकनीक से विकसित किए गए हैं।
- मौसम संग्रहालय में आईएमडी के 150 सालों के सफ़र को दिखाकर छात्रों, अनुसंधानकर्ताओं और युवाओं को प्रेरित करने के लिए तैयार किया गया है।
- संग्रहालय में मौसम संबंधी पुराने उपकरण, ऊपरी वायु अवलोकन प्रणाली, संचार उपकरण, रेडार और उपग्रह कलपुर्जे हैं, और इंटरैक्टिव लर्निंग के लिए ऑडियो-विज़ुअल सुविधाएँ भी हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…