भारत-मॉरीशस में समझौता

प्रश्न-17 फरवरी‚ 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते (सीईसीपीए) पर हस्ताक्षर किए जाने हेतु मंजूरी प्रदान की। इस समझौते के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) भारत-मॉरीशस सीईसीपीए पहला व्यापार समझौता है जो किसी अफ्रीकी देश के साथ किया गया है।
(b) इस समझौते में भारत के लिए 370 निर्यात वस्तुओं को शामिल किया गया है।
(c) मॉरीशस को अपने 6153 उत्पादों के लिए प्राथमिकता के आधार पर भारतीय बाजार में पहुंच से लाभ मिलेगा।
(d) इस समझौते पर दोनों देशों के संबंधितों द्वारा पारस्परिक ह्वप से सुविधाजनक तारीख पर हस्ताक्षर किए जाएंगे जो हस्ताक्षरित तिथि से लागू होगा।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 17 फरवरी‚ 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते (सीईसीपीए) पर हस्ताक्षर किए जाने हेतु मंजूरी प्रदान की।
  • भारत-मॉरीशस सीईसीपीए पहला व्यापार समझौता है‚ जो किसी अफ्रीकी देश के साथ किया गया है।
  • सीईसीपीए दोनों देशों के बीच व्यापार को प्रोत्साहित करने और बेहतर बनाने हेतु एक संस्थागत तंत्र प्रदान करता है।
  • इस समझौते में भारत के लिए 310 निर्यात वस्तुओं को शामिल किया गया है जिसमें खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ (80 लाइनें)‚ कृषि उत्पाद (25 लाइनें)‚ वस्त्र और वस्त्र उत्पाद (27 लाइनें)‚ आधार धातु और इससे बने उत्पाद (32 लाइने)‚ बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद (13 लाइनें)‚ प्लास्टिक और रसायन (20 लाइनें)‚ लकड़ी तथा लकड़ी से निर्मित सामान (15 लाइनें) और अन्य शामिल हैं।
  • मॉरीशस को अपने 615 उत्पादों के लिए प्राथमिकता के आधार पर भारतीय बाजार में पहुंच से लाभ मिलेगा‚ जिसमें फ्रोजेन फिश‚ विशेष प्रकार की चीनी‚ बिस्कुट‚ ताजे फल‚ जूस‚ मिनरल वाटर‚ बीयर‚ मादक पेय‚ साबुन‚ बैग‚ चिकित्सा और शल्य-चिकित्सा उपकरण और परिधान शामिल है।
  • सेवा व्यापार के संबंध में भारतीय सेवा प्रदाताओं को 11 व्यापक सेवा क्षेत्रों जैसे पेशेवर सेवाओं‚ कंप्यूटर से संबंधfात सेवाओं‚ अनुसंधान और विकास अन्य व्यावसायिक सेवाएं‚ दूरसंचार‚ निर्माण‚ वितरण‚ शिक्षा‚ पर्यावरण‚ वित्तीय‚ पर्यटन और यात्रा संबंधी मनोरंजन‚ योग‚ ऑडियो-विजुअल सेवाएं और परिवहन सेवाएं आदि के अंतर्गत लगभग 115 उप-क्षेत्रों तक पहुंच प्राप्त होगी।
  • समझौते पर हस्ताक्षर करने के 2 वर्ष के भीतर सीमित संख्या में अति संवेदनशील उत्पादों के लिए एक स्वचालित ट्रिकर सुरक्षा तंत्र (एटीएसएम) पर बातचीत करने हेतु दोनों पक्षों ने सहमति यक्त की है।
  • इस समझाते पर दोनों देशों के संबंधितों द्वारा पारस्परिक ह्वप से सुविधाजनक तारीख पर हस्ताक्षर किए जाएंगे‚ जो उससे अगले महीने की पहली तारीख से लागू होंगे।
  • मॉरीशस भारत का एक महत्वपूर्ण विकास भागीदार है‚ जिसे भारत ने वर्ष 2016 में 353 मिलियन डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था।
  • भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2019-20 में 690.02 मिलियन डॉलर रहा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1698689