भारत में बेरोजगारी दर 6.9 प्रतिशत

प्रश्न-हाल ही में किस संस्था द्वारा भारत में अक्टूबर, 2018 में बेरोजगारी दर 6.9 प्रतिशत आंकी गई? जो पिछले दो वर्षों में सर्वाधिक है।
(a) नीति आयोग
(b) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
(c) सेंटर फार मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी
(d) सी.एस.ओ.
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • अक्टूबर, 2018 में ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी, द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार भारत में बेरोजगारी की दर 6.9 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
  • यह दर पिछले दो वर्षों में सर्वाधिक है।
  • सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार जनवरी, 2016 के बाद श्रम सहभागिता दर सबसे न्यूनतम स्तर (42.4%) पर पहुंच गया है।
  • श्रम सहभागिता दर किसी देश में काम करने के इच्छुक नागरिकों के अनुपात का माप होता है। विमुद्रीकरण के बाद श्रम सहभागिता दर में तेजी के साथ गिरावट आई।
  • अक्टूबर, 2017 में 407 मिलियन नियोजित व्यक्तियों की तुलना में अक्टूबर, 2018 में नियोजित व्यक्तियों की अनुमानित संख्या 397 मिलियन है। इसमें वर्ष 2017 की तुलना में वर्ष 2018 में 2.4 प्रतिशत की कमी आई है।
  • रिपोर्ट (CMIE) के अनुसार सक्रिय रूप से नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों की संख्या में वर्ष 2017 के 2.16 करोड़ की तुलना में वर्ष 2018 में 2.95 करोड़ है।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था में श्रम की मांग आपूर्ति का अंतर इसकी प्रमुख वजह है।

लेखक-अनुज तिवारी

संबंधित लिंक…
https://www.cmie.com/kommon/bin/sr.php?kall=warticle&dt=2018-11…28…
https://timesofindia.indiatimes.com/india/study-finds-unemployment-rate-at-6-9-a-2-year-high/articleshow/66538963.cms