प्रश्न-दिसंबर, 2015 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश कितना था?
(a) 4.5 बिलियन डॉलर
(b) 3.5 बिलियन डॉलर
(c) 2.5 बिलियन डॉलर
(d) 5 बिलियन डॉलर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार दिसंबर, 2015 में 4.5 बिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ।
- दिसंबर, 2014 की तुलना में दिसंबर, 2015 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह में 114% की वृद्धि हुई।
- उल्लेखनीय है कि दिसंबर, 2014 में भारत में 2.16 बिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ था।
- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह आकर्षित करने वाले प्रमुख क्षेत्र हैं- कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, व्यापार, सेवाएं और दूसरंसचार।
- गौरतलब है कि भारत में सर्वाधिक विदेशी निवेश-सिंगापुर, मॉरीशस, नीदरलैंड और जापान से आता है।
- भारत में विदेशी पूंजी प्रवाह वर्ष 2013-14 के 24.29 बिलियन डॉलर की तुलना में 2014-15 में 30.93 बिलियन डॉलर रहा।
- वर्ष 2014-15 में विदेशी पूंजी प्रवाह में 27% की वृद्धि हुई थी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://reports.dionglobal.in/EscortSecAdmin/Reports//RR0502201611.PDF
http://economictimes.indiatimes.com/news/economy/finance/fdi-goes-full-throttle-spikes-114-in-december/articleshow/50855868.cms