प्रश्न – 6-7 नवंबर 2025 को “भारत में उपचारित अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग” पर राष्ट्रीय कार्यशाला-2025 का आयोजन कहां किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) बंगलुरु (d) गुरुग्राम
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6-7 नवंबर 2025 को “भारत में उपचारित अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग” पर राष्ट्रीय कार्यशाला-2025 का आयोजन बंगलुरु में किया गया
- इसे नीति आयोग द्वारा कर्नाटक सरकार और बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के सहयोग से अपने राज्य सहायता मिशन के तहत आयोजित किया गया था
- इस आयोजन में थिंक टैंक, उद्योग जगत के नेताओं, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, यूनिसेफ, दक्षिण भारत के लिए इज़राइल सरकार के प्रतिनिधि, सिंगापुर जल संघ तथा ज्ञान साझेदारों के नीति विशेषज्ञों ने भाग लिया
- इसमें कृषि, घरेलू गैर-पेयजल और औद्योगिक उपयोग के लिए उपचारित जल के उपयोग को बढ़ाने में चुनौतियों, अवसरों और नवाचारों पर विचार-विमर्श किया गया
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…