प्रश्न – मालदीव की त्वरित भुगतान प्रणाली ‘फवारा’ और भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के एकीकरण के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस एकीकरण का शुभारंभ मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण ने 30 जुलाई, 2026 को किया।
(b) लेनदेन मालदीवियन रुफिया में आरम्भ होगा और भारतीय प्राप्तकर्ता को राशि भारतीय रुपये में मिलेगी।
(c) प्रारम्भिक चरण में बैंक ऑफ मालदीव पीएलसी और मालदीव इस्लामिक बैंक पीएलसी को शामिल किया गया है।
(d) इस व्यवस्था के अंतर्गत प्रारम्भिक चरण से ही QR-आधारित व्यापारी भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 जुलाई, 2026 को मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (एमएमए) ने मालदीव की त्वरित भुगतान प्रणाली ‘फवारा’ और भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के एकीकरण का शुभारंभ किया।
- इसके माध्यम से मालदीव के नागरिक मोबाइल बैंकिंग ऐप द्वारा भारत के यूपीआई-सक्षम बैंक खातों में वास्तविक समय में धन भेज सकेंगे।
- लेनदेन मालदीवियन रुफिया (एमवीआर) में आरम्भ होगा, जबकि भारतीय प्राप्तकर्ता के खाते में राशि भारतीय रुपये (आईएनआर) में जमा होगी।
- प्रारम्भिक चरण में बैंक ऑफ मालदीव पीएलसी और मालदीव इस्लामिक बैंक पीएलसी को शामिल किया गया है।
- इनके ग्राहक सीधे व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) हस्तांतरण कर सकेंगे।
- अनुमत श्रेणियों में परिवार के भरण-पोषण हेतु आवक एवं जावक विदेशी प्रेषण तथा अनुमत उपहार संबंधी जावक प्रेषण शामिल हैं।
- इस परियोजना में एमएमए, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और सहभागी वित्तीय संस्थानों ने सहयोग किया।
- एकीकरण का समझौता जुलाई 2025 में एनआईपीएल और एमएमए के बीच हुआ था।
- परीक्षण, प्रमाणीकरण, ऑनबोर्डिंग और लाइव सत्यापन केवल 10 दिनों में पूरा किया गया।
- आगामी चरण में QR-आधारित व्यापारी भुगतान और अन्य डिजिटल सेवाएं शुरू की जाएंगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…