भारत महिला – इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच, 2026

प्रश्न – जुलाई, 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए एकमात्र महिला टेस्ट मैच के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1 यह मैच 10–13 जुलाई, 2026 के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया।

  1. यह लॉर्ड्स के मैदान पर आयोजित पहला महिला टेस्ट मैच था।
  2. भारत ने यह मैच 270 रनों से जीता।
  3. रनों के अंतर से यह भारत की महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत थी।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1, 2 और 3
    (b) केवल 1 और 4
    (c) केवल 2, 3 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 10–13 जुलाई, 2026 के बीच भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के मध्य एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया।
  • यह मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में आयोजित हुआ।
  • यह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया पहला महिला टेस्ट मैच था।
  • भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ने की जबकि इंग्लैंड की कप्तानी नैट साइवर-ब्रंट ने की।
  • भारत महिला टीम ने इंग्लैंड महिला टीम को 270 रनों से पराजित किया।
  • यह रनों के अंतर से भारत की महिला टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत रही।
  • भारत की सबसे बड़ी जीत भी इंग्लैंड के विरुद्ध दिसंबर 2023 में 347 रनों से आई थी।
  • लंदन में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए।
  • इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 170 रन पर आउट हो गई।
  • भारत के पास 115 रन की बढ़त थी।
  • भारत ने अगली पारी 341/7 के स्कोर पर घोषित कर दी।
  • भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 186 रन पर आउट हो गई।
  • भारत की क्रांति गौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
  • क्रांति गौड़ ने कुल 7 विकेट (पहली पारी में 5/37 और दूसरी पारी में 2/54) लिए।
  • क्रांति गौड़ लॉर्ड्स टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला गेंदबाज बनीं।
  • यास्तिका भाटिया ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया।
  • वह लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट का शतक बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनीं।
  • महिला टेस्ट मैच में दर्शकों की संख्या का विश्व रिकॉर्ड बना।
  • मैच के चार दिनों में कुल 37,846 दर्शक उपस्थित रहे।
  • भारत के लिए श्री चरणी तथा इंग्लैंड के लिए एलिस कैप्सी और मैडी विलियर्स ने टेस्ट पदार्पण किया।
  • इस मैच के बाद इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी टैमी ब्यूमोंट और हीथर नाइट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/live-score/cricket/england-women-india-women-live-cricket-scorecard-264893