भारत-ब्रिटेन व्यापार मंत्रियों की द्विपक्षीय बैठक- 2025

प्रश्न – 8 अक्टूबर ,2025 को भारत-ब्रिटेन व्यापार मंत्रियों की द्विपक्षीय बैठक- 2025 कहाँ आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) लंदन
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 अक्टूबर ,2025 को भारत-ब्रिटेन व्यापार मंत्रियों की द्विपक्षीय बैठक- 2025 मुंबई में आयोजित हुई
  • केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री पीटर काइल ने इसमें भाग लिया
  • यह बैठक भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (CETA) को कार्यान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसमें दोनों मंत्रियों ने इसके कार्यान्वयन और निष्पादन की निगरानी के लिए संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति (JETCO) को पुनः स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की।
  • दोनों पक्षों ने समझौते के त्वरित, समन्वित और परिणामोन्मुखी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों में व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए इसकी पूर्ण क्षमता का उपयोग करना है।
  • मंत्रियों ने उन्नत विनिर्माण, डिजिटल व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और सेवाओं जैसे क्षेत्रों में दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच अनुपूरकताओं का लाभ उठाते हुए वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की अपनी साझा महत्वाकांक्षा की पुष्टि की।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2176536