प्रश्न – 5 जून ,2025कोभारत-ब्रिटेन वाणिज्यिक विवादों में मध्यस्थता पर तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 कहां आयोजित हुआ ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) लंदन (d) गांधीनगर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 जून ,2025कोभारत-ब्रिटेन वाणिज्यिक विवादों में मध्यस्थता पर तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 लंदन में आयोजित हुआ
या कार्यक्रम भारतीय मध्यस्थता परिषद (आईसीए) द्वारा लंदन अंतर्राष्ट्रीय विवाद सप्ताह (एलआईडीडब्ल्यू) 2025 के दौरान किया गया था - भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
- केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस भी इस कार्यक्रम में भाग लिया
- इस कार्यक्रम में “भारत-यूके वाणिज्यिक संघर्षों में हाइब्रिड विवाद समाधान मॉडल” और “व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए भारत-यूके में विवाद समाधान तंत्र को जोड़ना” पर समर्पित पैनल चर्चाओं के साथ “भारत यूके मध्यस्थता प्रथाओं में तालमेल” पर जोर दिया गया।
- यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोरईस्वामी ने अपने विशेष संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला कि ” भारत-यूके एफटीए भारत का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी एफटीए है।
- भारतीय मध्यस्थता परिषद (आईसीए) के बारे में:
- यह भारत की सबसे पुरानी मध्यस्थता संस्थाओं में से एक है
- इसकी स्थापना 1965 में भारत सरकार और फिक्की (भारत का सर्वोच्च और सबसे बड़ा वाणिज्य और उद्योग चैंबर) जैसे प्रमुख सह-संस्थापकों के साथ मिलकर की गई थी।
- वर्तमान में इसके अध्यक्ष खेतान एंड कंपनी के वरिष्ठ भागीदार एनजी खेतान है
- वर्तमान में इसके महानिदेशक फिक्की के पूर्व महानिदेशक अरुण चावला है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…