प्रश्न – 7 अक्टूबर, 2025 को भारत-ब्राज़ील व्यापार निगरानी तंत्र की 7वीं बैठक-2025 कहाँ आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) ब्रासिलिया (d) दोहा
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 अक्टूबर, 2025 को भारत-ब्राज़ील व्यापार निगरानी तंत्र की 7वीं बैठक (7th meeting of India-Brazil Trade Monitoring Mechanism )-2025 नई दिल्ली में आयोजित हुई
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और ब्राज़ील संघीय गणराज्य के विकास, उद्योग, व्यापार एवं सेवा मंत्रालय में विदेश व्यापार सचिव तातियाना लासेर्दा प्राज़ेरेस ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
- यह संस्थागत तंत्र भारत और ब्राज़ील के बीच आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
- बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की और इसे आगे बढ़ाने के लिए एक रोडमैप की रूपरेखा तैयार की।
- इस चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों की समीक्षा, भारत-मर्कोसुर अधिमान्य व्यापार समझौते (पीटीए) का विस्तार, बाजार पहुँच के मुद्दे, वीज़ा संबंधित मुद्दे, फार्मास्यूटिकल्स और स्वास्थ्य-रक्षा, रसायन और पेट्रो-रसायन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), बैंकिंग और वित्त, उद्योगों और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने, बहुपक्षीय मुद्दों तथा अन्य आपसी हितों से जुड़े विषयों पर सहयोग शामिल रहा।
- भारत और ब्राज़ील 75 वर्षों से भी अधिक समय से मज़बूत कूटनीतिक साझेदार रहे हैं।
- ब्राज़ील लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
- वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, द्विपक्षीय वस्तु व्यापार 12.19 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2176041
https://www.newsonair.gov.in/india-brazil-hold-7th-trade-monitoring-mechanism-meet-in-new-delhi