भारत बोध केन्द्र

प्रश्न – भारत बोध केंद्र में किस प्रकार की सामग्री उपलब्ध होगी?
(a) भारतीय कला, संगीत, अध्यात्म, इतिहास और दर्शन से संबंधित पुस्तकें और संसाधन
(b) विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित शोध पत्र
(c) भारतीय कृषि और व्यापार से संबंधित आँकड़े
(d) अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर लेख
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 मई, 2025 को भारत हैबिटेट सेंटर (आईएचसी) ने अपने हैबिटेट लाइब्रेरी और रिसोर्स सेंटर में एक नए अतिरिक्त भाग “भारत बोध केंद्र” का उद्घाटन किया।
  • यह एक समर्पित अनुभाग है, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और सभ्यतागत धरोहर के प्रति जागरूकता और प्रशंसा को प्रोत्साहित करना है।
  • इस केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आईएचसी में आयोजित एक समारोह में किया।
  • भारत बोध केंद्र में भारतीय कला, संगीत, अध्यात्म, इतिहास, दर्शन और अन्य संबंधित क्षेत्रों पर केंद्रित पुस्तकों और संसाधनों का एक सुव्यवस्थित संग्रह होगा।
  • यह केंद्र आईएचसी के सदस्यों के लिए सुलभ होगा, जो भारत की कालजयी परंपराओं और विकसित होती सांस्कृतिक विचारधारा के बारे में समझ विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ptinews.com/story/national/manohar-lal-inaugurates-bharat-bodh-kendra-at-ihc/2545620

https://theprint.in/india/manohar-lal-inaugurates-bharat-bodh-kendra-at-ihc/2621955

https://www.aninews.in/news/national/general-news/union-minister-manohar-lal-inaugurates-bharat-bodh-kendra-to-celebrate-indias-cultural-legacy20250510215245