भारत बैलिस्टिक मिसाइल प्रसार के विरुद्ध हेग आचार संहिता में शामिल

India Subscribes to The Hague Code of Conduct Against Ballistic Missile Proliferation

प्रश्न-भारत निम्नलिखित में से किस तिथि को बैलिस्टिक मिसाइल प्रसार के विरुद्ध हेग आचार संहिता में शामिल हुआ?
(a) 2 जून, 2016
(b) 3 जून, 2016
(c) 1 जून, 2016
(d) 31 मई, 2016
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 जून, 2016 को भारत 138वें देश के तौर पर बैलिस्टिक मिसाइल प्रसार के विरुद्ध हेग आचार संहिता (The Hague Code of Conduct Against ballistic missile proliferation (HCoC) में शामिल हो गया।
  • एचसीओसी एक स्वैच्छिक, कानूनी तौर पर अबाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय विश्वास बहाली और पारदर्शी मंच है।
  • यह जनसंहार के शस्त्रों की आपूर्ति करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रसार रोकने के लिए कार्यरत है।
  • बैलिस्टिक मिसाइल प्रसार के विरुद्ध हेग आचार संहिता को 25-26 नवंबर, 2002 में हेग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपनाया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.state.gov/r/pa/prs/ps/2016/06/257907.htm
http://www.thehindu.com/news/national/india-joins-the-hague-code-of-conduct/article8682678.ece