भारत बिल्डकॉन -2026

प्रश्न – 29 अप्रैल से 2 मई, 2026 तक भवन एवं निर्माण सामग्री उद्योग के लिए भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम ‘भारत बिल्डकॉन -2026’ कहां आयोजित होगा ?
(a) मुंबई (b) नई दिल्ली
(c) गांधीनगर (d) जयपुर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अगस्त, 2025 में केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्‍ली में भारत बिल्‍डकॉन 2026 के लिए पूर्वावलोकन समारोह का शुभारंभ किया।
  • 29 अप्रैल से 2 मई, 2026 तक भवन एवं निर्माण सामग्री उद्योग के लिए भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम ‘भारत बिल्डकॉन -2026’ यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित होगा
  • यह आयोजन सीमेंट, सिरेमिक, टाइल्स, सैनिटरीवेयर, पेंट, हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल्स आदि सहित 37 संबद्ध क्षेत्रों में भारत की क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए एक वन-स्टॉप मंच प्रदान करेगा।
  • यह प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने, निर्यात को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने और भारत को एक विश्वसनीय वैश्विक आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
  • उल्‍लेखनीय है की भारत का भवन एवं निर्माण बाजार 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का है और इसमें लाखों लोग कार्यरत हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2161777

https://www.newsonair.gov.in/bharat-buildcon-international-exhibition-for-building-materials-to-be-held-from-29th-april-2026