प्रश्न-हाल ही में किस तिथि को ‘वर्ष 2021:भारत फ्रांस पर्यावरण वर्ष’ लांच किया गया?
(a) 28 जनवरी‚ 2021
(b) 30 जनवरी‚ 2021
(c) 31 जनवरी‚ 2021
(d) 25 जनवरी‚ 2021
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 28 जनवरी‚ 2021 को केंद्रीय पर्यावरण‚ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और फ्रांस की इकोलॉजिकल ट्रांजिशन मंत्री बारबरा पोम्पिली ने नई दिल्ली में वर्ष 2021 को भारत-फ्रांस पर्यावरण वर्ष के रूप में लांच किया।
- इसका मुख्य उद्देश्य सतत विकास के क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग को मजबूत करना‚ वैश्विक पर्यावरण संरक्षण के पक्ष में होने वाली कार्रवाई के प्रभाव को बढ़ाना और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
- वर्ष 2021-2022 तक आयोजित होने वाला यह ‘भारत-फ्रांस पर्यावरण वर्ष’ मुख्य रूप से निम्न 5 विषयों पर केंद्रित होगा-
(i) पर्यावरण संरक्षण (ii) जलवायु परिवर्तन (iii) जैव-विविधता संरक्षण (iv) सतत शहरी विकास और नवीकरणीय (v) ऊर्जा एवं ऊर्जा दक्षता का विकास।
- यह पर्यावरण और संबद्ध क्षेत्रों में सहभागिता से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बारे में चर्चा करने का एक मंच भी है।
संबंधित लिंक भी देखें…