भारत प्रोजेक्ट

प्रश्न – 19 अप्रैल, 2025 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। ‘भारत प्रोजेक्ट’ किस संगठन द्वारा शुरू किया गया है?
(a)    नीति आयोग     (b)    स्टार्टअप इंडिया
(c)    YourStory      (d)    वाणिज्य मंत्रालय
उत्तर – (c) 

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 अप्रैल, 2025 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। 
  • इस राष्ट्रीय पहल का उद्देश्य टियर 2, टियर 3 और ग्रामीण भारत के 10 लाख उद्यमियों को सशक्त बनाना है।
  • यह पहल YourStory द्वारा शुरू की गई है और इसमें सरकार, इकोसिस्टम इनैबलर्स, क्रिएटर्स और समुदायों को एक साथ लाकर जमीनी स्तर की क्षमता को उजागर करना और उद्यमशीलता के उपकरणों, शिक्षा और फंडिंग तक आसान पहुंच प्रदान करना शामिल है।
  • भारत प्रोजेक्ट के पांच प्रमुख स्तंभ हैं – को-पायलट फॉर एंटरप्रेन्योर्स, शिक्षा और अपस्किलिंग, भारत आइडियाथॉन, भारतस्पार्क्स और शुरू-कर (Shuru-kar)।
  • यह प्रोजेक्ट जमीनी स्तर पर नवाचार को प्रोत्साहित करेगा, नवोदित उद्यमियों को सशक्त बनाएगा, और देशभर में एक समृद्ध स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण में मदद करेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/companies/goyal-backs-deep-tech-dreams-from-village-to-city-at-bharat-project-launch/article69468846.ece

https://www.businesswireindia.com/honble-minister-piyush-goyal-launches-the-bharat-project-to-create-1-million-entrepreneurs-across-india-94494.html