प्रश्न-04-05 फरवरी, 2016 के मध्य ‘भारत निवेश सम्मेलन, 2016’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) मुंबई
(c) चेन्नई
(d) अहमदाबाद
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 04-05 फरवरी, 2016 के मध्य वित्त मंत्रालय द्वारा बुनियादी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने हेतु ‘भारत निवेश सम्मेलन, 2016’ का नई दिल्ली में आयोजन किया गया।
- बुनियादी संरचना से संबंधित केंद्रीय मंत्रालय/विभागों के अतिरिक्त कई राज्य सरकारों ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया।
- सम्मेलन के दौरान राज्य स्तरीय परियोजनाओं समेत सड़क यातायात, राजमार्ग, बंदरगाह, शहरी-बुनियादी ढांचा, रेल, बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश में विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
- उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा ‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड’ (सेबी) के नियमों के तहत ‘राष्ट्रीय निवेश एवं संरचना निधि’ (NIIF) का गठन किया गया है।
- एनआईआईएफ का वित्तपोषण सरकार द्वारा किया जाता है और साथ ही विदेशी एवं घरेलू रणनीतिक साझेदार भी इसमें सम्मिलित हैं।
- एनआईआईएफ में सरकार की हिस्सेदारी 49% है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=135843
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=136004
http://www.nicct.nl/events/179008/