प्रश्न – 21 जुलाई‚ 2022 को जारी भारत नवाचार सूचकांक‚ 2021 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह सूचकांक नीति आयोग द्वारा जारी किया गया।
(ii) बड़े राज्यों में कर्नाटक को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(iii) उत्तर-पूर्वी तथा पहाड़ी राज्यों में मणिपुर को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –


- इस वर्ष यह सूचकांक वैश्विक नवाचार सूचकांक के ढांचे पर ड्राइंग करके देश में नवाचार विश्लेषण के दायरे पर प्रकाश डालता है।
- वर्ष 2021 के सूचकांक में संकेतकों की संख्या 36 से बढ़कर 66 हो गई है।
- संकेतक अब 16 उप-स्तंभों में वितरित किए गए हैं‚ जो बदले में 7 प्रमुख स्तंभ बनाते हैं।

- गोवा को एक राज्य होने के बावजूद उसके छोटे आकार के कारण केंद्रशासित प्रदेशों एवं छोटे राज्यों की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया।
- इस सूचकांक में 0-100 के पैमाने (Scale) पर स्कोर प्रदान किए गए हैं।






संबंधित लिंक भी देखें…