भारत नवाचार सूचकांक‚ 2020

INDIA INNOVATION INDEX, 2020

प्रश्न-20 जनवरी‚ 2021 को नीति आयोग ने भारत नवाचार सूचकांक‚ 2020 का दूसरा संस्करण जारी किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूचकांक में भारत के 28 राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों को शामिल किया गया है।
(ii) बड़े राज्यों में कर्नाटक को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(iii) उत्तर-पूर्वी तथा पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 20 जनवरी‚ 2021 को नीति आयोग ने भारत नवाचार सूचकांक (India Innovation Index), 2020 जारी किया। इसका पहला संस्करण अक्टूबर‚ 2019 में जारी किया गया था।
  • भारत नवाचार सूचकांक का यह दूसरा संस्करण है।
  • इस सूचकांक को तैयार करने में गुरुग्राम स्थित ‘इस्टीट्यूट फॉर कंपटीटिवनेस (IFC: Institute for Competiveness) ज्ञान भागीदारी (Knowledge Partner) के रूप में शामिल रहा।
  • इस सूचकांक के माध्यम से नवाचार को प्रोत्साहन देने में राज्यों के परिवेश की अनुकूलता तथा उनके नवाचारी कार्यों के परिणाम दोनों का परीक्षण किया गया है।
  • यह सूचकांक न केवल नवाचार संबंधी वातावरण को प्रोत्साहन देने हेतु रणनीति तैयार करने में राज्यों की मदद करेगा‚ बल्कि नवाचार के संदर्भ में अपने प्रदर्शन की अन्य राज्यों के साथ तुलना करने में भी उन्हें समर्थ बनाएगा।
  • इस सूचकांक को निम्न दो मुख्य शीर्षकों (Headings) के अंतर्गत समूहबद्ध किया गया है-

(i) इनेबलर्स (Enablers)

  • ये ऐसे घटक हैं‚ जो राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं।
  • इस सूचकांक में नवाचार निविष्टियों (Innovation inputs) को इनेबलर्स के माध्यम से ही मापा जाता है।
  • इनेबलर्स के अंतर्गत निम्न 5 स्तंभ शामिल हैं-
(a) मानव पूंजी (Human Capital)
(b) निवेश (Investment) 
(c) ज्ञानकर्मी (Knowledge Workers)
(d) व्यापारिक परिवेश (Bussiness Environment) तथा
(e) सुरक्षा एवं विधिक परिवेश (Safety and Legal Enviroment)।

(ii) प्रदर्शन (Performance)

  • किसी अर्थव्यवस्था के अंतर्गत संचालित नवाचार संबंधी गतिविधियों के परिणाम (Result or Output) को इस शीर्षक के तहत शामिल किया गया है।
  • इसमें शामिल ‘प्रदर्शन संबंधी दो स्तंभ’ (Performance Pillars)
(a) ज्ञान निर्गत (Knowledge Output)
(b) ज्ञान प्रसार (Knowledge Diffussion)।
  • इनेबलर्स तथा प्रदर्शन‚ इन दोनों पैमानों में किसी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश को प्राप्त स्कोर के औसत के आधार पर उसके समग्र नवाचार स्कोर की गणना की जाती है।
  • इस सूचकांक में भारत के 28 राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों को शामिल किया गया हैं।
  • राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को पुन: तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया हैं-
(i) बड़े राज्य (Major States),
(ii) उत्तर-पूर्वी तथा पहाड़ी राज्य (North-Eastern & Hill States)
(iii) केंद्रशासित एवं शहरी राज्य (Union Territory and City States)
  • यह वर्गीकरण इसलिए किया गया है‚ ताकि राज्यों को उनकी प्रशासनिक‚ आर्थिक तथा भौगोलिक समानता के आधार पर रैंक प्रदान की जा सके।
  • गोवा को एक राज्य होने के बावजूद उसके छोटे आकार के कारण केंद्रशासित प्रदेशों एवं छोटे राज्यों की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।
  • इस सूचकांक में 0-100 के पैमाने (Scale) पर स्कोर प्रदान किए गए हैं‚ जहां शून्य सबसे खराब (Worst) प्रदर्शन को तथा 100 नवाचार के संदर्भ में विकास एवं सुधार की अपार संभावना को प्रदर्शित करता है।
  • इसमें भारतीय राज्यों ने 23.4 का औसत स्कोर हासिल किया गया है।
  • बड़े राज्यों में कर्नाटक (स्कोर-42.50) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात महाराष्ट्र (स्कोर-38.03) दूसरे‚ तमिलनाडु (स्कोर-37.91) तीसरे‚ तेलंगाना (स्कोर-33.23) चौथे तथा केरल (स्कोर-30.58) पांचवें स्थान पर रहा।
  • बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश (स्कोर-22.85) को 9वां स्थान प्राप्त है।
  • बड़े राज्यों में बिहार (स्कोर-14.48) अंतिम (17वें) स्थान पर है।
  • उत्तर-पूर्वी तथा पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश (स्कोर-25.06) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
  • जबकि मेघालय (स्कोर-12.15) को अंतिम (10वां स्थान) प्राप्त हुआ।
  • केंद्रशासित प्रदेशों एवं शहरी राज्यों में दिल्ली (स्कोर-46.60) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
  • साथ ही समग्र रूप से दिल्ली को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • जबकि लक्षद्वीप (स्कोर-11.71) को अंतिम स्थान (9वां) प्राप्त हुआ।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://niti.gov.in/sites/default/files/2021-01/IndiaInnovationReport2020Book.pdf