भारत द्वारा मालदीव सरकार को ऋण

प्रश्न-अगस्त, 2020 में भारत ने मालदीव इंडस्ट्रियल फिशिरीज कंपनी लि. में मत्स्य पालन में सुविधाओं का विस्तार करने हेतु मालदीव सरकार को कितने करोड़ अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया?
(a) 1 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर
(b) 2 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर
(c) 1 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर
(d) 1 करोड़ 15 लाख अमेरिकी डॉलर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • अगस्त, 2020 में भारत ने मालदीव इंडस्ट्रियल फिशिरीज कंपनी लि. में मत्स्य पालन सुविधाओं के विस्तार के लिए मालदीव सरकार को 1 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है।
  • मछलियों को संग्रहित करने और उनके भंडारण की सुविधाओं और टूना मछली पकाने तथा मछली के चारे की तैयारी के लिए संयंत्रों की स्थापना में इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • ये ऋण, भारत सरकार द्वारा 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर ऋण की पेशकस का एक हिस्सा है।
  • इस ऋण को 20 वर्ष में अदा करना है, जिसमें 5 वर्ष के लिए छूट भी दी जाएगी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=India-extends-Line-of-Credit-worth-18-million-US-dollars-to-Maldives-for-expansion-of-fishing-facilities-at-MIFCO&id=396577#:~:text=India%20has%20extended%20Line%20of,cooked%20plant%20and%20fishmeal%20plant.