प्रश्न – संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, जिनेवा (यूएनओजी) को भारत द्वारा मोर दान किए जाने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) भारत ने 7 अगस्त, 2026 को यूएनओजी को पांच मोर दान किए।
(b) दान किए गए मोरों में चार नीले और एक दुर्लभ सफेद मोर शामिल हैं।
(c) सभी पांच मोर मादा हैं और उनका जन्म वर्ष 2025 में हुआ था।
(d) इन मोरों को ‘पैलेस ऑफ नेशंस’ परिसर के एरियाना पार्क में रखा गया है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 अगस्त, 2026 को भारत के स्थायी मिशन ने जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओजी) को एक दुर्लभ सफेद पंखों वाले मोर सहित पांच मोर भेंट किए।
- एक विशेष समारोह स्थित जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने औपचारिक रूप से पांच मोर यूएनओजी की महानिदेशक तातियाना वालोवाया को औपचारिक रूप से सौंपा।
- इनमें चार नीले और एक दुर्लभ सफेद मोर शामिल हैं।
- सभी नर तथा इसी वर्ष जन्मे हैं।
- इन्हें संयुक्त राष्ट्र के यूरोपीय मुख्यालय ‘पैलेस ऑफ नेशंस’ परिसर के एरियाना पार्क में रखा गया है।
- शुरुआती तीन महीनों तक मोर अस्थायी पक्षीशाला में रहेंगे।
- पर्यावरण के अनुकूल होने के बाद उन्हें पार्क में स्वतंत्र विचरण की अनुमति दी जाएगी।
- उनकी देखभाल जिनेवा बायोपार्क और यूएन के कर्मचारी करेंगे।
- भारत ने इससे पहले वर्ष 1981 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय दिल्ली चिड़ियाघर से मोरों का एक प्रजनन जोड़ा भेजा था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…