भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला एकदिवसीय सीरीज‚ 2021

प्रश्न-17 मार्च‚ 2021 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला एकदिवसीय सीरीज‚ 2021 भारत में संपन्न हुई। इस सीरीज में किसे ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया है?
(a) एनेके बॉश
(b) पूनम राउत
(c) लिजेले ली
(d) मिताली राज
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 7 मार्च से 17 मार्च‚ 2021 के मध्य भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला एकदिवसीय सीरीज‚ 2021 भारत में संपन्न हुई।
  • इस सीरीज में 5 एकदिवसीय मैच दोनों टीमों के बीच खेले गए।
  • सभी मैच लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुए।
  • दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 4-1 से पराजित कर यह सीरीज जीत ली।
  • सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की लिजेले ली ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज‚ चुनी गईं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espncricinfo.com/series/south-africa-women-tour-of-india-2020-21-1253264/india-women-vs-south-africa-women-1st-odi-1253267/match-report