भारत ड्रोन महोत्सव-2022

प्रश्न-27-28 मई‚ 2022 के मध्य ‘भारत ड्रोन महोत्सव’ का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) नई दिल्ली
(b) बंगलुरू
(c) देहरादून
(d) हैदराबाद
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 27-28 मई‚ 2022 के मध्य भारत ड्रोन महोत्सव (Bharat Drone Mahotsav), 2022 का आयोजन प्रगति मैदान‚ नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महोत्सव का उद्‌घाटन किया।
  • यह भारत का सबसे बड़ा ड्रोन महोत्सव है।
  • महोत्सव में सरकारी अधिकारियों विदेशी राजनयिकों‚ सशस्त्र बलों‚ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों‚ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्ट-अप आदि सहित 1600 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
  • महोत्सव में अन्य कार्यक्रमों के अलावा‚ ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र का वर्चुअल वितरण‚ उत्पादों की लांचिग‚ पेनल चर्चा‚ उड़ान प्रदर्शन‚ मेड इन इंडिया ड्रोन टैक्सी प्रोटोटाइप की प्रदर्शनी आदि को भी शामिल किया गया।
  • इसमें पहला ‘मेक इन इंडिया’ ड्रोन (जो वैक्सीन डिलीवरी में सहायक होगा)‚ ‘आई-ड्रोन’ (i-Drone) लांच किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.financialexpress.com/infrastructure/bharat-drone-mahotsav-2022-pm-modi-inaugurates-indias-biggest-drone-festival-at-pragati-maidan/2539550/