भारत डायनामिक्स लिमिटेड

BDL, RCI ink contract to supply missiles

प्रश्न-हाल ही में भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) ने भारतीय सेना को मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की आपूर्ति हेतु किस अनुसंधान केंद्र के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया?
(a) इमरात
(b) डीआरडीओ
(c) डीआरडीएल
(d) टीएएसएल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 25 सितंबर, 2017 को भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) ने भारतीय सेना को मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की आपूर्ति हेतु अनुसंधान केंद्र इमरात (Imrat) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
  • इस अनुबंध के तहत बीडीएल भारतीय सेना के लिए मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) का उत्पादन और वितरण करेगी।
  • इस अनुबंध पर बीडीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वी. उदय भास्कर और आरसीआई के निदेशक और एमआरएसएएम (सेना) के कार्यक्रम निदेशक बी.एच.वी. एस. नारायण मूर्ति ने हस्ताक्षर किए।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1970 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय हैदराबाद में है।
  • इस उपक्रम में गोलाबारूद और मिसाइल (प्रक्षेपास्त्र) का निर्माण होता है।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-telangana/bdl-rci-ink-pact-to-supply-missiles/article19755228.ece
http://bdl-india.com/?q=company-profile
http://www.thehindubusinessline.com/news/bdl-signs-contract-for-supply-of-medium-range-surface-to-air-missiles-to-indian-army/article9872521.ece