भारत ट्राइब्स फेस्ट-2026

प्रश्न – 18-30 मार्च 2026 तक भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026 का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) इंदौर (b) रांची
(c) नई दिल्ली (d) जयपुर
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18-30 मार्च 2026 तक भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है
  • इसका आयोजन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (टीआरआईएफईडी) भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय के साथ मिलकर कर रहे है
  • इसमें देश भर के जनजातीय कारीगरों, उद्यमियों और सांस्कृतिक कलाकारों को एक साथ लाया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य कला, हस्तशिल्प, हथकरघा, व्यंजन और सांस्कृतिक प्रदर्शनों के माध्यम से भारत के जनजातीय समुदायों की विविध परंपराओं, रचनात्मकता और उद्यमशीलता की भावना का जीवंत अनुभव प्रदान करना है।
  • इसमें उत्कृष्ट जनजातीय कला का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें देश भर के 78 वन धन विकास केंद्रों (वीडीवीके) और 310 कुशल कारीगरों के 200 से अधिक चुने हुए स्टॉल शामिल होंगे।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2241223&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/bharat-tribes-fest-2026-to-commence-in-national-capital-from-tomorrow