भारत जैव अर्थव्यवस्था रिपोर्ट, 2025 और बायोसारथी पहल

प्रश्न – भारत जैव-अर्थव्यवस्था रिपोर्ट, 2025 के अनुसार वर्ष 2014 से 2024 तक भारत की जैव-अर्थव्यवस्था में कितनी गुना वृद्धि दर्ज की गई है?
(a) 10 गुना (b) 12 गुना
(c) 16 गुना (d) 20 गुना
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 मार्च, 2025 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने “भारत जैव अर्थव्यवस्था रिपोर्ट,2025” (आईबीईआर 2025) जारी की तथा बायोसारथी नामक वैश्विक मेंटरशिप पहल का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि भारत की जैव-अर्थव्यवस्था में पिछले एक दशक के 10 वर्षों में उल्लेखनीय 16 गुना वृद्धि हुई है, जो वर्ष 2014 में 10 बिलियन डॉलर से बढ़कर वर्ष 2024 में 165.7 बिलियन डॉलर हो गई है।
  • यह वर्ष 2025 तक सरकार के शुरुआती लक्ष्य 150 बिलियन डॉलर से कहीं अधिक है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जैव-अर्थव्यवस्था का वर्तमान में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 4.25% का योगदान है और बीते चार वर्षों में इसका वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) 17.9% रही है।
  • भारत जैव अर्थव्यवस्था रिपोर्ट, 2025 और बायोटेक स्टार्ट-अप्स के लिए वैश्विक मार्गदर्शन हेतु बायो सारथी पहल शुरू की गई है।
  • यह एक छह महीने का कार्यक्रम होगा, जो संरचित मेंटर-मेंटी (Mentor-Mentee) जुड़ाव को बढ़ावा देगा।
  • इसमें भारतीय प्रवासी वैज्ञानिकों और उद्योग विशेषज्ञों को अंतरराष्ट्रीय मेंटर्स के रूप में जोड़ा जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2113821