प्रश्न-हाल ही में कब भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार और मानव-केंद्रित विकास तथा उपयोग में सहायता करने हेतु ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हुआ?
(a) 14 जून, 2020
(b) 10 जून, 2020
(c) 15 जून, 2020
(d) 13 जून, 2020
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 15 जून, 2020 को भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार और मानव केंद्रित विकास तथा उपयोग में सहायता करने के लिए ‘ग्लोबल पार्टनशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GPAI) में संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हुआ है।
- जीपीएआई के अन्य सदस्यों में अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया तथा सिंगापुर जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।
- जीपीएआई, एक अंतरराष्ट्रीय और बहु-हितधारक पहल है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जिम्मेदारीपूर्ण विकास और मानवाधिकारों, समावेशन, विविधता, नवाचार और आर्थिक विकास में उपयोग का मार्गदर्शन करने पर आधारित है।
- यह प्रतिभागी देशों के अनुभव और विविधता का उपयोग करके एआई (A.I.) से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों की बेहतर समझ विकसित करने का अपने किस्म का पहला प्रयास भी है।
- जीपीएआई को पेरिस में ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) में स्थित सचिवालय तथा मॉन्ट्रियल और पेरिस में एक-एक विशेषज्ञता केंद्र सहित दो विशेषज्ञता केंद्रों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1631676