प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 15 – 17 नवंबर 2026 के मध्य देश का प्रमुख सम्मेलन और प्रदर्शनी पर आधारित भारत खनन सप्ताह, 2026 का आयोजन नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
- यह सम्मेलन “मज़बूत संसाधन, स्मार्ट खनन, टिकाऊ भविष्य” की थीम पर आयोजित किया जाएगा.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15-17 नवंबर 2026 के मध्य देश का प्रमुख सम्मेलन और प्रदर्शनी पर आधारित भारत खनन सप्ताह, 2026 का आयोजन नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
- यह सम्मेलन “मज़बूत संसाधन, स्मार्ट खनन, टिकाऊ भविष्य” की थीम पर आयोजित किया जाएगा।
- यह कार्यक्रम पूरी खनन मूल्य श्रृंखला में बातचीत, सहयोग और व्यापार से जुड़े कामकाज के लिए एक प्रमुख मंच के तौर पर काम करेगा।
- इस शिखर सम्मेलन में उच्च स्तरीय कॉन्फ़्रेंस, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियां, तकनीकी सत्र, लीडरशिप डायलॉग और खास नेटवर्किंग के मौके उपलब्ध होंगे।
- इसमें खनन उपकरण, तकनीक, ऑटोमेशन सॉल्यूशन, सुरक्षा प्रणाली, खनिज प्रसंस्करण, टिकाऊ पहल और संसाधनों के विकास के नवाचार में हुई नई प्रगति को दिखाया जाएगा।
- साथ ही इसमें नीति निर्माता, सरकारी अधिकारी, सीईओ, खनन उद्योग की दिग्गज हस्तियां, निवेशक, तकनीकी अन्वेषक, शोधकर्ता, स्थाई विकास के विशेषज्ञ और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विचारकों जैसे खास लोग शामिल होंगे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2285201®=48&lang=1