भारत को सर्वाधिक कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता देश

प्रश्न-वित्तीय वर्ष 2018-19 में भारत को कच्चे तेल का सर्वाधिक आपूर्तिकर्ता देश रहा-
(a) सऊदी अरब
(b) इरान
(c) इराक
(d) कुवैत
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 1 अप्रैल 2019 में डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ कॉमर्शियल इंटेलिजेंस एंड स्टैटिस्टिक्स (Director General of Commercial Intelligence and Statistics) से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में इराक लगातार दूसरे वर्ष भारत को कच्चे तेल का सर्वाधिक आपूर्तिकर्ता देश रहा।
  • वित्तीय वर्ष 2018-19 में इराक ने भारत को 46.61 मिलियन टन कच्चे तेल का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2% अधिक था।
  • वित्तीय वर्ष 2018-19 में सऊदी अरब 40.33 मिलियन टन कच्चे तेल के निर्यात के साथ भारत को दूसरा सर्वाधिक कच्चे तेल का निर्यातक देश रहा।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिबंधों के बावजूद 23.9 मिलियन टन कच्चे तेल के निर्यात के साथ ईरान भारत को कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकता देश है।
  • भारत को कच्चे तेल निर्यातक शीर्ष पांच देश हैं-

1. इराक (46.61 मिलियन टन)

2. सऊदी अरब (40.33 मिलियन टन)

3. ईरान (23.9 मिलियन टन)

4. संयुक्त अरब अमीरात (17.49 मिलियन टन)

5. वेनेजुएला (17.32 मिलियन टन)

  • संयुक्त राज्य अमेरिका से भारत ने सर्वप्रथम वर्ष 2017-18 में 1.4 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया, जो वित्तीय वर्ष 2018-19 में चार से अधिक बढ़कर 6.4 मिलियन टन हो गया।

लेखक-गजेंद्र प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/business/iraq-remains-top-oil-supplier-to-india/article27005247.ece