फातिमा मुथु बीवी

Arakkal Beevi passes away
प्रश्न-4 मई, 2019 को अरक्कल शाही परिवार की प्रमुख आदिराजा सुल्ताना फातिमा मुथु बीवी का निधन हो गया। वह इस राजवंश की प्रमुख थीं-
(a) 37वीं
(b) 38वीं
(c) 39वीं
(d) 40वीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 4 मई, 2019 को अरक्कल (Arakkal) शाही परिवार की प्रमुख आदिराजा सुल्ताना फातिमा मुथु बीवी का 86 वर्ष की आयु में थालास्सेरी, केरल में निधन हो गया।
  • अरक्कल केरल का एकमात्र मुस्लिम शाही परिवार था जिसने कभी कन्नौर (वर्तमान कन्नूर) और दक्षिणी लक्षद्वीप पर शासन किया था।
  • परंपरा के अनुसार अरक्कल शाही वंश में महिला शासिका को ‘अरक्कल बीवी’ कहा जाता था।
  • शाही प्रमुख के रूप में फातिमा मुथु बीवी ने प्रसिद्ध अरक्कल संग्रहालय सहित कई विरासत संस्थानों के संरक्षक के रूप में काम किया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http:// https://www.thehindu.com/news/national/kerala/arakkal-beevi-passes-away/article27036174.ece

https://www.thehindu.com/news/national/kerala/mariyumma-is-new-head-of-arakkal-royal-family/article27073246.ece

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/arakkal-beevi-dies-in-kerala-119050400452_1.html