प्रश्न – 3 फरवरी, 2025 को किस संस्थान ने भारत कैंसर जीनोम एटलस लॉन्च किया?
(a) भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc)
(b) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास
(c) भारतीय चिकित्सा शोध परिषद (ICMR)
(d) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 फरवरी, 2025 को विश्व कैंसर दिवस से पहले, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने भारत कैंसर जीनोम एटलस लॉन्च किया।
- भारत कैंसर जीनोम एटलस “भारत में कैंसर-विशिष्ट बायोमार्करों की पहचान करने में मदद करेगा, जिससे स्तन कैंसर का शीघ्र पता लगाया जा सकेगा और भारतीय जनसंख्या के लिए बेहतर उपचार रणनीति विकसित करने के लिए नवीन औषधि लक्ष्यों की पहचान की जा सकेगी।”
- कैंसर जीनोम कार्यक्रम की शुरुआत आईआईटी मद्रास ने वर्ष 2020 में की थी।
- इस कार्यक्रम के तहत देश भर से एकत्र किए गए 480 स्तन कैंसर रोगियों के ऊतक नमूनों से 960 संपूर्ण एक्सोम (Whole Exome) अनुक्रमण पूरा किया गया है।
- संस्थान ने इस डेटाबेस को भारत और विदेश के शोधकर्ताओं और चिकित्सकों के लिए bcga.iitm.ac.in पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करा दिया है।
- इस शोध का नेतृत्व संस्थान के कैंसर जीनोमिक्स और आणविक चिकित्सा विज्ञान पर उत्कृष्टता केंद्र द्वारा किया गया था, जिसे केंद्र की “प्रतिष्ठा संस्थान” (Prestigious Institutions) पहल के तहत वित्त पोषित किया जाता है।
- डेटा का उपयोग उच्च जोखिम वाले समूहों के लिए बायोमार्कर की पहचान करने, कैंसर की प्रगति की निगरानी करने, व्यक्तिगत उपचार रणनीतियों को डिजाइन करने और उपचार के परिणामों को समझने के लिए किया जाएगा।
- नेशनल कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अनुसार, भारत में हर 9 में से एक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कैंसर हो सकता है, और वर्तमान में 14,61,427 लोग कैंसर से पीड़ित हैं।
- वर्ष 2022 के बाद से कैंसर की घटना में हर साल 12.8% की वृद्धि हो रही है।
संबंधित लिंक भी देखें…