भारत के स्वास्थ्य व्यय में गिरावट

प्रश्न – नवीनतम राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा अनुमानों (2018-19) के अनुसार वर्ष 2018-19 में सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) के प्रतिशत के रूप में सरकार का स्वास्थ्य व्यय कितना प्रतिशत हो गया है?
(a) 1.28 प्रतिशत
(b) 1.31 प्रतिशत
(c) 1.45 प्रतिशत
(d) 1.68 प्रतिशत
उत्‍तर- (a)
संबंधित तथ्य –

  • हालांकि पिछले 5 वर्षों में सरकारी स्वास्थ्य व्यय, GDP प्रतिशत के रूप में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
  • कुल सरकारी स्वास्थ्य व्यय में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी वर्ष 2018-19 में गिरकर 34.3 प्रतिशत हो गई है।
  • यह पिछले वर्ष (2017-18) में 40.8 प्रतिशत थी।
  • इसी अवधि के दौरान राज्‍यों की हिस्सेदारी 59.2 प्रतिशत से बढ़कर 65.7 प्रतिशत हो गई।
  • हालांकि कुल स्वास्थ्य खर्च में सरकारी स्वास्थ्य खर्च अनुपात में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

नोट :- प्रति व्यक्‍ति सरकारी स्वास्थ्य खर्च में भी वर्ष 2013-14 से वर्ष 2018-19 के बीच 74 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

  • सरकार द्वारा वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा खर्च में वर्ष 2013-14 की तुलना में वर्ष 2018-19 में 167 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • जो वर्ष 2013-14 नें 4,757 से बढ़कर 12,680 रुपये हो गये हैं।
  • 16 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है।
  • आउट-ऑफ-पॉकेट (जेब से खर्च) व्यय स्वास्थ्य देखभाल प्राप्‍त करने के बिंदु पर परिवारों द्वारा सीधे किए गए व्यय होते हैं।
  • यह स्वास्थ्य देखभाल भुगतान के लिए परिवारों के लिए उपलब्ध वित्तीय सुरक्षा की सीमा को इंगित करता है।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1858770#:~:text=Figure%20%3A%20Government%20Health%20Expenditure%20as%20%25%20of%20GDP&text=In%202018%2D19%2C%20the%20share,28.6%25%20in%202013%2D14.