प्रश्न-14 जनवरी, 2020 को केंद्र सरकार ने किसे भारत के महासर्वेक्षण के रूप में पुनः नियुक्त किया?
(a) ले. जनरल दिलीप कुमार
(b) ले. जनरल गिरीश कुमार
(c) ले. जनरल निदेश माहेश्वरी
(d) ले. जनरल राकेश कपूर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 14 जनवरी, 2020 को केंद्र सरकार ने ले. जनरल गिरीश कुमार को भारत के महासर्वेक्षक (Surveyor General of India) के रूप में पुनः नियुक्त किया।
- उन्हें 1 वर्ष के अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया गया है, जो 1 जनवरी, 2020 से लागू है।
- इससे पूर्व वह उन्हें सितंबर, 2017 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
- भारत के महासर्वेक्षण का कार्यालय देहरादून (उत्तराखंड) में स्थित है।
- भारत का महासर्वेक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of india) का प्रमुख होता है।
- भारतीय सर्वेक्षण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन राष्ट्रीय सर्वेक्षण और मानचित्रण के लिए भारत सरकार का एक प्राचीनतम वैज्ञानिक विभाग है।
- इसकी स्थापना 1767 में की गई थी।
- राष्ट्र के मुख्य मानचित्रण अभिकरण (एजेंसी) के रूप में इस विभाग की मुख्य भूमिका देश की भू-संपत्ति का अन्वेषण करना तथा उपयुक्त मानचित्र एवं शीघ्र समेकित विकास हेतु मूल मानचित्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.outlookindia.com/newsscroll/lt-gen-girish-kumar-reappointed-surveyor-general-of-india/1707957
https://timesofindia.indiatimes.com/india/lt-gen-girish-kumar-reappointed-surveyor-general-of-india-for-1-year/articleshow/73242926.cms