भारत के फार्मास्यूटिकल्स निर्यात में वृद्धि

pharmaceuticals export from india increased
प्रश्न-हाल ही में वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018-19 में भारत के फार्मास्यूटिकल्स निर्यात में कितने फीसदी वृद्धि दर्ज की गई?
(a) 7%
(b) 10%
(c) 11%
(d) 13%
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 23 अप्रैल, 2019 को वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018-19 में भारत के फार्मास्यूटिकल्स निर्यात में 11 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई
  • इस वृद्धि से भारत का फार्मास्यूटिकल्स निर्यात जो वर्ष 2017-18 में 17.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर था बढ़कर वर्ष 2018-19 में 19.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
  • भारत द्वारा कुल फार्मास्यूटिकल्स निर्यात में विभिन्न क्षेत्रों की हिस्सेदारी है-30% उत्तरी अमेरिका, 19% अफ्रीका तथा 16% यूरोपीय संघ आदि
  • भारतीय फार्मास्यूटिकल्स निर्यात हेतु अन्य महत्वपूर्ण देश साउथ अफ्रीका, रूस, नाइजीरिया, ब्राजील, जर्मनी आदि हैं।
  • भारत के कुल निर्यात में फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र की कुल हिस्सेदारी 6 फीसदी (331 बिलियन अमेरिकी डॉलर) है।
  • भारत का फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र देश के प्रथम पांच निर्यात क्षेत्रों में शामिल है।

लेखक-गजेंद्र प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ibef.org/industry/pharmaceutical-india.aspx