प्रश्न – नवंबर, 2025 में राष्ट्रीय कार्टिंग चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली महिला रेसर कौन बनीं?
(a) रिया शर्मा (b) अर्शी गुप्ता
(c) अंजलि मेहता (d) तन्वी चौहान
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- नवंबर, 2025 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद की 9 वर्षीय अर्शी गुप्ता ने राष्ट्रीय कार्टिंग चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली महिला रेसर बनकर इतिहास रचा।
- वह इस प्रतियोगिता के 21 साल के इतिहास में यह खिताब जीतने वाली पहली लड़की बन गई हैं।
- माइक्रो मैक्स वर्ग (8-12 वर्ष) में प्रतिस्पर्धा करते हुए, अर्शी ने बेंगलुरु के मेको कार्टोपिया सर्किट में चैंपियनशिप जीती।
- अर्शी लीपफ्रॉग रेसिंग के तहत रेसिंग करती हैं और उन्होंने प्रतिस्पर्धी कार्टिंग के अपने दूसरे सीज़न में ही यह उपलब्धि हासिल की।
- रोटैक्स नेशनल्स में जाने से पहले उन्होंने वर्ष 2024 की शुरुआत में मेरिटस कप के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया और राष्ट्रीय कार्टिंग लाइसेंस प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनी।
- उनकी इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त है।
- सितंबर 2025 में, अर्शी को एफएमएससीआई द्वारा श्रीलंका में एशिया पैसिफिक मोटरस्पोर्ट्स चैंपियनशिप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया, जहां वह मिनी श्रेणी में चौथे स्थान पर रहीं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…