भारत का 99वां रामसर स्थल

प्रश्न – अप्रैल, 2026 में शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का कौन-सा रामसर स्थल बना है?
(a) 95वां (b) 97वां
(c) 99वां (d) 100वां
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित शेखा झील पक्षी अभयारण्य को रामसर स्थल का दर्जा प्रदान किया गया है।
  • यह भारत का 99वां रामसर स्थल है, जबकि उत्तर प्रदेश का 12 वां रामसर स्थल है।
  • शेखा झील पक्षी अभयारण्य सेंट्रल एशियन फ्लाईवे पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
  • यह सर्दियों के मौसम में आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए अत्यंत आवश्यक आवास उपलब्ध कराता है।
  • यहाँ बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क तथा विभिन्न प्रकार की बतखें बड़ी संख्या में देखी जाती हैं।
  • शेखा पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश राज्य में अलीगढ़ से 17 किमी (11 मील) पूर्व और ग्रैंड ट्रंक रोड (जीटी रोड) से 5 किमी (3.1 मील) दूर स्थित शेखा गांव के पास 25 हेक्टेयर (62 एकड़) की झील पर बना एक पक्षी अभयारण्य है।
  • यह एक बारहमासी मीठे पानी का जलाशय है जो वर्ष 1852 में ऊपरी गंगा नहर के निर्माण के बाद अस्तित्व में आया।
  • इसका रखरखाव प्रबंधन वन विभाग द्वारा किया जाता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/en/shekha-jheel-declared-indias-99th-ramsar-site-ups-tally-rises-to-12