भारत का प्रथम उन्नत विनिर्माण हब (AMHUB)

प्रश्न-हाल ही में विश्व आर्थिक मंच और गाइडेंस द्वारा संयुक्त रूप से किस राज्य में भारत का पहला उन्नत विनिर्माण हब (AMHUB) स्थापित किया जाएगा?
(a) गुजरात
(b) तमिलनाडु
(c) राजस्थान
(d) प. बंगाल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 अक्टूबर, 2020 को विश्व आर्थिक मंच और गाइडेंस (तमिलनाउडु की नोडल निवेश प्रोत्साहन एजेंसी) संयुक्त रूप से तमिलनाडु में भारत के पहले उन्नत विनिर्माण हब (AMHUB) की स्थापना करेंगे।
  • विश्व आर्थिक मंच (WEF) और गाइडेंस के बीच यह सहयोग तमिलनाडु इलेक्ट्रानिक्स हार्डवेयर विनिर्माण नीति-2020 के अनुरूप है।
  • यह साझेदारी चौथी औद्योगिक क्रांति द्वारा लाए गए क्षेत्रीय अवसरों की पहचान करके राज्य के उत्पादन क्षेत्र के बढ़ावा देने में मदद करेगा।
  • उन्नत विनिर्माण हब (AMHUB) राज्य को सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और वस्त्र के क्षेत्रों में मदद करेगा।
  • उल्लेखनीय है कि चौथी औद्योगिक क्रांति के अवसरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कंप्यूटिंग आदि शामिल हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/cities/chennai/guidance-partners-wef-to-open-manufacturing-hub/article32798279.ece

https://www.hindustantimes.com/business/india-set-to-become-global-manufacturing-hub/story-GuHsaM0IBSMXa9AdwA1jDM.html