प्रश्न – अहमदाबाद स्थित कांकरिया कोचिंग डिपो के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह भारत का पहला ‘वाटर-न्यूट्रल’ रेलवे डिपो है।
- इसमें अपशिष्ट जल को बिना उपचार के सीधे पुनः उपयोग किया जाता है।
- इस डिपो में प्रतिदिन लगभग 1.60 लाख लीटर पानी की बचत की जा रही है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अप्रैल, 2026 में अहमदाबाद (गुजरात) स्थित कांकरिया कोचिंग डिपो भारत का पहला ‘वाटर-न्यूट्रल’ रेलवे डिपो बना है।
- इस डिपो में अब प्रतिदिन लगभग 1.60 लाख लीटर पानी की बचत की जा रही है, जो 300 से अधिक घरेलू पानी की टंकियों के बराबर है।
- कोचों की धुलाई और रखरखाव के दौरान उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट जल को फेंकने के बजाय उसका उपचार कर पुनः उपयोग किया जा रहा है।
- इस परिवर्तन के केंद्र में ‘फाइटोरिमेडिएशन’ तकनीक है, जो पौधों की सहायता से जल को शुद्ध करने की एक पर्यावरण-अनुकूल विधि है।
- इस तकनीक में पौधे जल में मौजूद प्रदूषकों को अवशोषित करते हैं और प्राकृतिक रूप से उसकी गुणवत्ता में सुधार करते हैं।
- इसके साथ ही, जल उपचार की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए बहु-स्तरीय प्रणाली अपनाई गई है।
- सबसे पहले, अपशिष्ट जल को वेटलैंड आधारित प्रणाली से गुजारा जाता है, जहाँ पौधों की सहायता से प्राकृतिक शोधन होता है।
- इसके बाद जल को सैंड और कार्बन फिल्ट्रेशन से होकर निकाला जाता है, जिससे ठोस कण और रासायनिक अशुद्धियाँ हट जाती हैं।
- अंत में, यूवी कीटाणुशोधन के माध्यम से जल को कीटाणुरहित किया जाता है, जिससे वह पुनः उपयोग के लिए सुरक्षित बन जाता है।
- अनुमान है कि इस प्रणाली से प्रतिवर्ष लगभग 5.84 करोड़ लीटर पानी की बचत होगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.insightsonindia.com/2026/04/18/indias-first-water-neutral-railway-depot/