भारत का पहला फायर पार्क

India’s first Fire Park comes up in Odisha

प्रश्न-जनवरी‚ 2021 में भारत के पहले फायर पार्क का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?
(a) ओडिशा
(b) मध्य प्रदेश
(c) छत्तीसगढ़
(d) झारखंड
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 जनवरी‚ 2021 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने देश में अपनी तरह के पहले ‘फायर पार्क’ का उद्घाटन किया।
  • जिसका उद्देश्य आम लोगों के बीच अग्निशमन सुरक्षा से संबंधित उपायों पर जागरूकता पैदा करना है।
  • भुवनेश्वर में ओडिशा फायर एंड डिजास्टर अकादमी परिसर के अंदर स्थित यह फायर पार्क प्रत्येक शनिवार को 3.30 से शाम 5.30 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
  • इस फायर पार्क में प्राथमिक चिकित्सा‚ अग्निशमन उपकरणों के उपयोग संबंधी प्रदर्शन‚ बचाव और आपदा प्रबंधन पर डेमो और अग्नि सुरक्षा से संबंधित फिल्मों की स्क्रीनिंग आदि गतिविधियां की जाएंगी।
  • स्कूलों और कॉलेजों के छात्र फोकस समूह होंगे।
  • यह फायर पार्क आम लोगों विशेषकर छात्रों के बीच बुनियादी अग्नि सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता पैदा करने में सहायक होगा।
  • उन्होंने आभासी मंच पर ओडिशा अग्निशमन सेवा का एक गतिशील ऑनलाइन पोर्टल अग्निशम सेवा (Agnishamaseva) भी लांच किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newindianexpress.com/states/odisha/2021/jan/06/indias-first-fire-park-comes-up-in-odisha-2246171.html