भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)विश्वविद्यालय

प्रश्न -देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
(a) गुजरात (b) महराष्ट्र
(c) कर्नाटक (d) तमिलनाडु
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • महाराष्ट्र में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
  • एआई विश्वविद्यालय के इस प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
  • टास्क फोर्स की अध्यक्षता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव करेंगे।
  • इसमें आईआईटी मुंबई और आईआईएम मुंबई के निदेशक, गूगल इंडिया, महिंद्रा समूह, और एलएंडटी जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि, और भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं।
  • राजीव गांधी विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग और डेटा सुरक्षा परिषद भारत के विशेषज्ञ भी इस टास्क फोर्स का हिस्सा हैं।
  • यह संस्थान एआई शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार पर केंद्रित होगा।
  • इस पहल का उद्देश्य महाराष्ट्र को एआई शिक्षा और नवाचार का केंद्र बनाना है।
  • एआई विश्वविद्यालय एक उत्कृष्टता केंद्र होगा, जो उद्योग, अकादमिक और सरकार के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/education-today/news/story/ai-education-indias-first-ai-university-to-set-up-in-maharashtra-2673858-2025-02-03

https://www.thehindubusinessline.com/info-tech/maharashtra-to-launch-indias-first-artificial-intelligence-university/article69171736.ece