भारत और पाकिस्तान द्वारा परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान

प्रश्न-जनवरी‚ 2021 तक भारत और पाकिस्तान ने एक पूर्व समझौते के तहत अपने नाभिकीय प्रतिष्ठानों की सूची का कितनी बार आदान-प्रदान किया है?
(a) 27
(b) 28
(c) 30
(d) 25
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 जनवरी‚ 2021 को भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते के तहत अपने नाभिकीय प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया।
  • दोनों देशों के बीच इस तरह की सूची का यह लगातार 30वां आदान-प्रदान है।
  • इस सूची का पहला आदान-प्रदान 1 जनवरी‚ 1992 को हुआ था।
  • भारत और पाकिस्तान के मध्य परमाणु प्रतिष्ठानों एवं सुविधाओं के खिलाफ हमले पर प्रतिबंध’ समझौते के तहत दोनों देशों ने अपनी नाभिकीय ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान किया।
  • यह समझौता 31 दिसंबर‚ 1988 को हस्ताक्षरित किया गया था।
  • इसे 27 जनवरी‚ 1991 को लागू किया गया था।
  • इस समझौते में कहा गया कि दोनों देश एक-दूसरे के नाभिकीय ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/33356/India_and_Pakistan_exchanged_list_of_Nuclear_Installations