भारत और चीन में समझौता

India and China Agreement

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा किस संबंध में भारत और चीन के मध्य हुए समझौते में संशोधन करने वाले प्रोटोकाल पर हस्ताक्षर और पुष्टि को मंजूरी प्रदान की गई?
(a) सीमा संबंधी विवाद पर आपसी वार्ता हेतु
(b) सामरिक साझेदारी हेतु
(c) दोहरे कराधान को टालने तथा राजकोषीय अपवंचन रोकने हेतु
(d) व्यापार भागीदारी बढ़ाने हेतु
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 7 फरवरी, 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आय पर कर के मामले में दोहरे काराधान को टालने तथा राजकोषीय अपवंचन रोकने हेतु भारत और चीन के मध्य हुए समझौते में संशोधन करने वाले प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर और पुष्टि को मंजूरी प्रदान की।
  • अन्य परिवर्तनों के अलावा यह प्रोटोकॉल सूचना आदान-प्रदान प्रावधानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अद्यतन बनाता है।
  • यह प्रोटोकाल आधार संकुचन और लाभ अंतरण (बीईपीएस) परियोजना, जिसमें भारत ने बराबरी से भागीदारी की थी, की कार्रवाई रिपोर्ट के अंतर्गत संधि संबंधी न्यूनतम मानकों को लागू करने हेतु अपेक्षित परिवर्तनों को भी शामिल करेगा।
  • न्यूनतम मानकों के अलावा यह प्रोटोकॉल बीईपीएस की कार्रवाई रिपोर्ट के अनुरूप दोनों पक्षों द्वारा सहमति के फलस्वरूप परिवर्तित भी होगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1519597