भारत-ऑस्ट्रेलिया सर्कुलर इकोनॉमी हैकथॉन

प्रश्न-अक्टूबर, 2020 में भारत ऑस्ट्रेलिया सर्कुलर इकोनॉमी हैकथॉन लांच किया गया। इस हैकथॉन के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह हैकथॉन अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) और ऑस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (सीएसआईआरओ) ने मिलकर लांच किया है।
(b) यह 2 दिवसीय हैकथॉन 7 एवं 8 दिसंबर, 2020 को आयोजित किया जाएगा।
(c) इस 2 दिवसीय हैकथॉन में 3 मुख्य थीम होगी।
(d) विजेता भारतीय छात्रों को 2,00,000 रुपये और नवाचार/एमएसएमई टीमों को 5,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 26 अक्टूबर, 2020 को अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) ने ऑस्ट्रेलियाई के कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रिपल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (सीएसआईआरओ) के साथ मिलकर भारत-ऑस्ट्रेलिया सर्कुलर इकोनॉमी हैकथॉन (आई-एसीई) लांच किया।
  • यह 2 दिवसीय हैकथॉन 7 एवं 8 दिसंबर, 2020 को आयोजित किया जाएगा।
  • आई-एसीई का विचार इस वर्ष 4 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों की बातचीत के दौरान आया, जब दोनों नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया में सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने हेतु नवाचारों की आवश्यकता जताई।
  • आई-एसीई के अंतर्गत दोनों देशों के स्टार्टअप और एमएसएमई तथा प्रतिभावान छात्रों द्वारा नए तकनीकी उपायों के विकास और उनकी पहचान पर फोकस किया जाएगा।
  • इस 2 दिवसीय हैकथॉन में चार मुख्य थीमें-‘पैकिंग अपशिष्ट में कमी लाने हेतु कम संसाधनों से पैकिंग के क्षेत्र में नवाचार’, ‘खाने की बर्बादी कम करने के लिए खाद्य आपूर्ति शृंखला हेतु नवाचार’,‘प्लास्टिक अपशिष्ट को कम करने हेतु अवसरों का सृजन’ और ‘जटिल ऊर्जा धातु और वेस्ट रीसाइक्लिंग’ होगी।
  • सभी 4 विषयों में से प्रत्येक विषय में लिए गए दोनों देशों से एक-एक छात्र और एक-एक स्टार्टअप/एमएसएमई को 11 दिसंबर, 2020 की पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता घोषित किया जाएगा।
  • विजेता भारतीय छात्रों को 2,00,000 रुपये और नवाचार/एमएसएमई टीमों को 5,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • ऑस्ट्रेलियाई विजेता छात्रों को 3500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तथा एमएसएमई एवं नवाचार टीमों को 9500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1667604