प्रश्न – 18-23 अगस्त, 2025 तक भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए) पर 11वें दौर की वार्ता कहां आयोजित हुई?
(a) मेलबर्न (b) नई दिल्ली
(c) मुंबई (d) जयपुर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18-23 अगस्त, 2025 तक भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए) पर 11वें दौर की वार्ता नई दिल्ली में आयोजित हुई
- इस वार्ता में वस्तुओं, सेवाओं और गतिशीलता, डिजिटल व्यापार, उत्पत्ति के नियम, कानूनी और संस्थागत प्रावधान, पर्यावरण, श्रम और लिंग सहित कई क्षेत्रों को शामिल किया गया।
- इससे द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करने के साझा उद्देश्य को और बल मिला।
- दोनों पक्षों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए को आगे बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि यह दोनों पक्षों के लिए सार्थक लाभ आर्थिक अवसर और संतुलित परिणाम प्रदान करें।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…