प्रश्न – 18 फरवरी, 2021 को भारत-ऑस्ट्रेलिया-जापान-अमेरिका के बीच तीसरी मंत्रिस्तरीय बैठक, 2021 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपन्न हुई। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधत्व किसने किया ?
(a) राजनाथ सिंह
(b) हर्षवर्धन सिंह
(c) एस. जयशंकर
(d) वी. मुरलीधरन
उत्तर- (c)
सम्बंधित तथ्य
- 18 फरवरी, 2021 को भारत-ऑस्ट्रेलिया-जापान-अमेरिका (क्वाड) के बीच तीसरी मंत्रिस्तरीय बैठक, 2021 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपन्न हुई।
- इसमें संबंधित देशों के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया।
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- इस बैठक से 6 अक्टूबर 2020 को टोक्यो में आयोजित पिछली बैठक में साझा किए गए विचारों को आगे भी जारी रखने का अवसर मिला।
- इस बैठक के दौरान मंत्रिगणों ने क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
- जिसमें विशेष रुप से इंडो-पैसेफिक क्षेत्र को स्वतंत्र, खुला एवं समावेशी बनाए रखने की दिशा में सहयोग पर चर्चा की गई।
- साथ ही बैठक में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों, वैश्विक जलवायु परिवर्तन और आपसी हितों के अन्य मुद्दों से निपटने पर भी बातचीत की गई।
- इसकी पहली बैठक सितम्बर, 2021 में न्यूयार्क में हुई थी।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://mea.gov.in/press-releases-hi.htm?dtl/33534/3rd_IndiaAustraliaJapanUSA_Ministerial_Meeting