प्रश्न – 19 -25 अक्टूबर, 2025 के मध्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 एक दिवसीय मैचों की की सीरीज के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-?
(i) ऑस्ट्रेलिया ने 3 एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती ।
(ii) इस शृंखला में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।
(iii) श्रृंखला के तीसरे एवं अंतिम मैच में रोहित शर्मा ने 90 गेंदों में 119 रन बनाए।
(iv) श्रृंखला में सर्वाधिक रन (202) भारत के रोहित शर्मा ने बनाए।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सहीं है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i),(ii) एवं (iii)
(c) केवल (i),(ii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 -25 अक्टूबर, 2025 के मध्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 एक दिवसीय मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई।
- ऑस्ट्रेलिया ने 3 एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत लिया है।
- श्रृंखला के तीसरे एवं अंतिम मैच में भारत के रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच बने।
- इस श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
- श्रृंखला में सर्वाधिक रन (202) भारत के रोहित शर्मा ने बनाए।
- सर्वाधिक विकेट (6) भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने लिए।
- श्रृंखला में सर्वोच्च स्कोर (नाबाद 121 रन) भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने (तीसरे एक दिवसीय मैच में) बनाया।
- पहले एक दिवसीय मैच में मिशेल ओवेन , मैट रेनशॉ (ऑस्ट्रेलिया) और नितीश कुमार रेड्डी (भारत) सभी ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में पदार्पण किया।
- पहला एक दिवसीय मैच रोहित शर्मा (भारत) का 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच था।
- पहले एक दिवसीय मैच में शुभमन गिल ने पहली बार एक दिवसीय में भारत की कप्तानी की ।
- तीसरे एक दिवसीय मैच में रोहित शर्मा (भारत) ने अपना 50वां अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाया, जो वनडे में 33वां शतक है।
- तीसरे एक दिवसीय मैच में रोहित शर्मा (भारत) ने वनडे में अपना 100वां कैच लिया।
- तीसरे एक दिवसीय मैच में विराट कोहली (भारत) कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए एक दिवसीय में दूसरे सबसे ज्यादा रन (14,255 रन) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय में सबसे ज्यादा रन (18,426) रन बनाए हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/9596/india-tour-of-australia-2025/matches