प्रश्न – 16 अक्टूबर ,2025 को भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा संवाद की पांचवीं बैठक-2025 कहाँ आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) कैनबरा
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 अक्टूबर ,2025 को भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा संवाद की पांचवीं बैठक-2025 नई दिल्ली में आयोजित हुई
- इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन एवं ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन एमपी ने की।
- चर्चाओं में वैश्विक स्तर पर शून्य उत्सर्जन की ओर संक्रमण, व्यावहारिक सहयोग और ऊर्जा दक्षता एवं सक्षम प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में संवाद को बढ़ावा देने, हरित हाइड्रोजन की भूमिका को मान्यता देने, ऊर्जा संसाधनों के लिए विश्वसनीय और भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार होने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने और विविध, सुरक्षित और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के महत्व को मान्यता देने जैसे पहलुओं को शामिल किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…