प्रश्न – भारत एनसीएक्स- 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.यह एक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास है
2. इसका आयोजन 21 जुलाई से 1 अगस्त, 2025 तक किया जा रहा है
उपर्यक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 जुलाई से 1 अगस्त, 2025 तक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास “भारत एनसीएक्स- 2025” का आयोजन किया जा रहा है
- यह अभ्यास राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
- इसका मुख्य विषय है: “भारतीय साइबरस्पेस की परिचालन तैयारियों को बढ़ाना”।
- भारत एनसीएक्स 2025 का आधिकारिक उद्घाटन उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टी.वी. रविचंद्रन ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) बिमल एन. पटेल की उपस्थिति में किया।
- उल्लेखनीय है कि भारत एनसीएक्स 2025 देशभर के साइबर सुरक्षा पेशेवरों, नीति निर्माताओं, रक्षाकर्मियों और उद्योग जगत के दिग्गजों को दो सप्ताह का अनुभव प्रदान करने के लिए एक ऐसा मंच उपलब्ध कराता है, जिसे वास्तविक दुनिया की साइबर घटनाओं का अनुकरण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- यह अभ्यास साइबर सुरक्षा और घटना प्रतिक्रिया पर केंद्रित एक व्यापक शिक्षण वातावरण प्रदान करता है, जिसमें लाइव-फायर सिमुलेशन शामिल हैं जो आईटी और परिचालन प्रौद्योगिकी (ओटी) दोनों प्रणालियों पर वास्तविक दुनिया के हमलों को दर्शाते हैं।
- यह प्रतिभागियों को इस बारे में व्यावहारिक अंतर्दृष्टि भी प्रदान करता है कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साइबर सुरक्षा परिदृश्य को नया रूप दे रहा है।
- यह मंच नए-नए खतरों से निपटने के लिए सरकारी निकायों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संगठनों और उद्योग के हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…