प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 27–30 जनवरी 2026 को भारत ऊर्जा सप्ताह (IEW)-2026 का आयोजन गोवा में किया जाएगा
- यह देश का प्रमुख वैश्विक ऊर्जा मंच है, जो सुरक्षित, सतत और वहनीय ऊर्जा भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार, उद्योग और नवाचारकर्ताओं को साथ लाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है ?
(a) केवल1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27–30 जनवरी 2026 को भारत ऊर्जा सप्ताह (IEW)-2026 का आयोजन गोवा में किया जाएगा
- इसे भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्री (FIPI) द्वारा आयोजित किया जाएगा
- यह कार्यक्रम वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक निर्णायक समय में दुनिया भर के मंत्रियों, वैश्विक CEOs, नीति-निर्माताओं, वित्तीय संस्थानों, अकादमिक जगत और तकनीकी प्रदाताओं को एक मंच पर लाएगा।
- यह देश का प्रमुख वैश्विक ऊर्जा मंच है, जो सुरक्षित, सतत और वहनीय ऊर्जा भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार, उद्योग और नवाचारकर्ताओं को साथ लाता है।
- एक निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में यह निवेश, नीति-समन्वय और तकनीकी सहयोग को प्रोत्साहित करता है।
- इसमें अमेरिका, यूरोप, मध्य-पूर्व, अफ्रीका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र से प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे
- इसका फोकस ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने, निवेश को गति देने और डीकार्बोनाइज़ेशन (कार्बन उत्सर्जन घटाने) के व्यावहारिक व स्केलेबल रास्तों को आगे बढ़ाने पर होगा।
- अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के World Energy Outlook 2025 के अनुसार, 2050 तक वैश्विक ऊर्जा मांग में होने वाली अतिरिक्त वृद्धि (incremental demand) में भारत अकेले 23% से अधिक हिस्सेदारी कर सकता है—जो किसी भी देश में सबसे अधिक है।
- इसी संदर्भ में IEW 2026, नीति-निर्माताओं और उद्योग-नेताओं को एक साथ लाकर लचीली ऊर्जा प्रणालियों (resilient energy systems) को मजबूत करने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण (clean energy transition) को तेज़ करने पर विचार-विमर्श कराएगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2211769®=3&lang=2